Army Truck Accident: उत्तरी सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत

सेना के अनुसार, चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया है. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शनिवार को हवाई और सड़क मार्ग से उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा.

उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक तीखी मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. यह जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी है.

घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया

सेना के अनुसार, चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया है. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को शनिवार को हवाई और सड़क मार्ग से उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा. सेना ने कहा कि उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 16 सैन्यकर्मियों के पार्थिव शरीरों पर शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर पुष्पचक्र अर्पित किये जाएंगे.

अधिकारियों ने हादसे के बारे में बताया

सेना के अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी दी, बताया, सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गई. सेना के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुआ ट्रक सुबह के समय चत्तेन से थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल था. बताया गया, रास्ते में जेमा में वाहन एक तीव्र मोड़ पर एक खड़ी ढलान से फिसल गया. तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है. हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया.

Also Read: Tawang Clash: चीन सीमा पर ढांचागत विकास में तेजी ला रहा BRO, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी का हवाला देते हुए ट्वीट किया, सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की मौत से दुखी हूं. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताते हुए कहा कि वह सैनिकों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए अत्यंत कृतज्ञ है. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों में ये हैं शामिल

सेना ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों में 285 मेडिकल रेजिमेंट के नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा और नायब सूबेदार ओंकार सिंह, 26 मैकेनाइज्�� इन्फैंट्री के एल/हवलदार गोपीनाथ माकुर, सिपाही सुखा राम, हवलदार चरण सिंह और नायक रविंदर सिंह थापा शामिल हैं. 221 फील्ड रेजीमेंट के नायक वैशाख एस और नायक प्रमोद सिंह शामिल हैं, जबकि 25 ग्रेनेडियर्स के चार सैनिकों- एल/नायक भूपेंद्र सिंह, नायक श्याम सिंह यादव, नायक लोकेश कुमार और ग्रेनेडियर विकास कुमार ने भी इस दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी. सेना ने कहा कि 8 राजस्थान राइफल्स से सूबेदार गुमान सिंह और एल/हवलदार अरविंद सिंह, 113 इंजीनियर रेजिमेंट के एल/नायक सोमबीर सिंह और 1871 फील्ड रेजिमेंट के एल/नायक मनोज कुमार भी दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >