DGMO Press Briefing: सेना अगले हमले के लिए तैयार, भारत के सभी एयरबेस सुरक्षित, पाकिस्तान का एयरफील्ड तबाह

DGMO Press Briefing: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुख ने लगातार दूसरे दिन प्रेस को संबोधित किया. जिसमें बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरफील्ड को तबाह कर दिया है. एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि भारतीय सेना अगले हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है.

DGMO Press Briefing: पहलगाम आतंकवादी हमले का भारत ने बदला ले लिया है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, जिससे बौखलाए पाक ने भारत पर हमला किया. जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. फिलहाल सीमा पर शांति है. दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है. सोमवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने लगातार दूसरे दिन प्रेस को संबोधित किया. जिसमें बताया कि पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना ने तगड़ा जवाब दिया. जिसमें पाकिस्तान के एयरफील्ड को तबाह कर दिया गया. प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया, पाक हमले में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ. DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “जो दुर्दशा आपने पहले और पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल के प्रेजेंटेशन में आज देखी. हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है. पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई. मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं. जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया.”

सेना अगले हमले के लिए तैयार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने बताया, सेना अगले हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है. पाकिस्तान की ओर से कोई भी हरकत होती है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. एयर मार्शल एके भारती ने कहा, “हमारे सभी सैन्य अड्डे, हमारी सभी प्रणालियां पूरी तरह से क्रियाशील हैं और आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए तैयार हैं.”

पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

तीनों सेना के प्रमुखों की जब प्रेस ब्रीफिंग होने वाली थी, तो वीडियो प्रेजेंटेशन में रामधारी सिंह दिनकर की कविता का उपयोग किया गया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया. जब संवाददाताओं ने पूछा कि आखिर इसके पीछे क्या संदेश देने की कोशिश की गई है. तो सवाल के जवाब में एयर मार्शल एके भारती ने रामचरितमानस के सुंदरकांड की चौपाई, ‘बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीनि दिन बीति. बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति.’ का उदाहरण दिया और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >