राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, अब RSS ने ठोका मानहानि का केस, जानें क्या है मामला

आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया के वकील ने बताया, उनके मुवक्किल ने आरएसएस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया है.

मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा और संसद की सदस्यता चली जाने के बाद भी राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ’21 वीं सदी के कौरव’ वाले बयान पर हरिद्वार की एक अदालत में उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की है.

राहुल गांधी के खिलाफ धारा 499 और 500 के तहत मामला दर्ज

आरएसएस कार्यकर्ता कमल भदौरिया के वकील ने बताया, उनके मुवक्किल ने आरएसएस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया है.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस पर दिया था विवादित बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस साल 9 जनवरी को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरोप लगाया था, 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं और शाखा चलाते हैं. उनके साथ देश के दो से तीन सबसे अमीर लोग खड़े हैं.

Also Read: कांग्रेस की ‘ डिसक्वालिफाइड डेमोक्रेसी ‘ पीसी, राहुल गांधी के लिये तैयार हो रही बड़े आंदोलन की जमीन

12 अप्रैल को कोर्ट में होने होगा राहुल को पेश

न्यायाधीश शिव सिंह ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल 2023 को अग्रिम सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भदौरिया के वकील ने कहा, राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना 21वीं सदी के कौरवों से की है. यह उनका अभद्र भाषण है जो उनकी मानसिकता को उजागर करता है. आरएसएस एक ऐसा संगठन है कि जब भी देश में कोई आपदा आई है, उसने मदद के लिए आगे आएं.

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा

गौरतलब है कि राहुल गांधी को हाल ही में सूरत की एक अदालत ने मोदी सरनेम टिप्पणी के लिए दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया और दो साल की सजा सुनाई. सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >