Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू के रोडशो के दौरान नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, मुआवजे की घोषणा

पुलिस के अनुसार लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गये थे और लोगों में आगे जाने की आपाधापी होने लगी. इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी . पुलिस का कहना है कि स्पष्ट तस्वीर बाद में सामने आयेगी. उसके अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है.

आंध्रप्रदेश में नेल्लूर जिले के कन्दुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई. घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान नहर में गिरने से गयी लोगों की जान

तेदेपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को जब एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे, तब नहर में गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग सभास्थल पर पहुंच गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. कुछ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतकों के परिजनों को राज्य और मोदी सरकार देगी 2-2 लाख, नायडू 10-10 लाख

नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और पार्टी के नेताओं से घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

Also Read: Breaking News: टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला, अज्ञात शख्स ने फेंका पत्थर
Also Read: आंध्र प्रदेश: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगे पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, बोले- जब तक सत्ता में नहीं लौटूंगा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >