Anant and Radhika Wedding: लाल पगड़ी बांध अनंत अंबानी बने दूल्हा, बॉलीवुड कलाकारों संग थिरके देश-विदेश से आये मेहमान

Anant and Radhika Wedding :अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी को देखने देश दुनिया से लोग आए हैं. क्रिकेटर, फिल्मकार, सेलिब्रिटी, राजनीति के दिग्गज समेत देश दुनिया से वीवीआईपी अनंत अंबानी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं.

Anant and Radhika Wedding : जॉन सीना से लेकर रजनीकांत तक हॉलीवुड और भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार, अमेरिकी मीडिया की दिग्गज हस्ती किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां समेत महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर उन शीर्ष सिलेब्रिटी मेहमानों में शामिल हैं जो एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं. अनंत अंबानी दवा जगत के दिग्गज उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के सात फेरे ले रहे हैं. शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही है.

Anant and radhika wedding | photo- pti

अतिथियों का रेड कार्पेट वेलकम
कर्दाशियां बहनों का गुरुवार को देर रात ताज महल होटल में रेड कार्पेट स्वागत किया गया. उन्होंने विवाह समारोह से पहले मुंबई की व्यस्त सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी की.  जॉन सीना और रैपर रेमा के अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर एवं बोरिस जॉनसन भी गुरुवार रात भारत पहुंचे थे. लाल और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने अनंत अपने पिता मुकेश, मां नीता, बहन ईशा एवं उनके पति आनंद पीरामल, भाई आकाश एवं उनकी पत्नी श्लोका मेहता तथा उनके बच्चों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

Anant and radhika wedding| photo- pti

पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को समारोह में शामिल होने की संभावना है. विवाह समारोह की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि मेहमानों की सूची में भारतीय और विदेशी हस्तियां, नेता और कॉरपोरेट दिग्गज शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि विवाह समारोह समारोह में कर्दाशियां बहनों, बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर, कलाकार जेफ कून्स, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर समेत अन्य लोगों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है. शादी समारोह में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रहे हैं.

Also Read: Maharashtra MLC Election Result: महा विकास अघाड़ी को जोर का झटका, सभी सीटों पर महायुति की जीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >