Anant and Radhika Wedding: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे देश-विदेश के दिग्गज
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding : एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार को एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए. इस विवाह समारोह में नेताओं के साथ ही हॉलीवुड की हस्तियों और देश के लगभग सभी शीर्ष क्रिकेटर शामिल हुए.

Anant Ambani Wedding |PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति
मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में सितार पर नीलाद्रि कुमार, संतूर पर राहुल शर्मा, वीणा पर राजेश वैद्य और मृदंगम पर श्रीधर पार्थसारथी द्वारा शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति दी गई.
अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका को आशीर्वाद देने के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे. इस दौरान उन्हें समारोह में मौजूद आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि के साथ देखा गया.
अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, अंबानी परिवार ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बहू राधिका को आशीर्वाद देने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे. मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी का स्वागत किया.
अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, अंबानी परिवार ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बहू राधिका को आशीर्वाद देने जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे. मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी का स्वागत किया.
अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे.
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस और अजीत पवार अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में शामिल हुए.