अपनी पत्नी से वड़ापाव खाने में हार गये जापान के राजदूत, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर ली चुटकी, कही यह बात…

जापानी राजदूत के पोस्ट किए वीडियो की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश किया है. पीएम मोदी ने इसकी काफी सराहना भी की. वीडियो में नजर आ रहा है कि जापानी राजदूत की पत्नी मसालेदार जबकि खुद सुजुकी कम मसालेदार भोजन चुनते हैं.

जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र के पुणे में खाना खाने का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के साथ वड़ापाव का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जापानी राजदूत अपनी पत्नी के साथ खाने को लेकर एक तरह का कंपटीशन कर रहे हैं. वहीं, इस इस वीडियो को लेकर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा कि यह ऐसी प्रतियोगिता है जिसे आप हारने का बुरा नहीं मान सकते.

मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया- जापानी राजदूत
अपने ट्विटर पर जापानी राजदूत ने लिखा है कि मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है. लेकिन थोड़ा तीखा कम. वहीं, सुजुकी ने एक और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लो मिसल पाव का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं जबकि उनकी पत्नी और अधिक तीखेपन वाला मिसल पाव चुनती नजर आ रही हैं. अपने पोस्ट किये गये वीडियो में राजदूत ने लिखा कि मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया.

जापानी राजदूत के पोस्ट किये वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि कैसे हिरोशी सुजुकी की पत्नी वड़ापाव जल्दी-जल्दी खा रही हैं. वहीं, हिरोशी उन्हें खाते हुए देख रहे हैं. इंडियन फूड का जापानी राजदूत और उनकी पत्नी खूब इंजॉय करते नजर आ रहे हैं. यही नहीं खाने के बाद अपने पोस्ट किये वीडियो में जापानी राजदूत ने यह भी लिखा कि वड़ापाव खाने के इस कॉम्पिटिशन में मेरी वाइफ ने मुझे हरा दिया.

पीएम मोदी ने की सराहना
जापानी राजदूत के पोस्ट किए वीडियो की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश किया है. पीएम मोदी ने इसकी काफी सराहना की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जापानी राजदूत की पत्नी मसालेदार जबकि खुद सुजुकी कम मसालेदार भोजन चुनते हैं. वहीं, अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने यह लिखा है कि श्रीमान राजदूत, आपको भारत की पाक विविधता का आनंद लेते हुए और इसे इतने नए तरीके से पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा. वीडियो आते रहें!

Also Read: Cyclone Biporjoy: अलर्ट! भयंकर तूफान में तब्दील हो रहा बिपरजॉय, 75 किलोमीटर कि गति से चलेगी हवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >