Amarnath Yatra 2026 : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कब होगी खत्म

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से यह जानकारी दी गई.

Amarnath Yatra 2026 : जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मनोज सिन्हा ने बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त को खत्म होगी. कुल मिलाकर यात्रा 57 दिनों तक चलेगी, जो पहले से थोड़ी लंबी है. यात्रा की शुरुआत से पहले ‘प्रथम पूजा’ 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होगी.

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा. देशभर में 554 बैंक शाखाओं में एडवांस रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी. इसके लिए Jammu and Kashmir Bank, Punjab National Bank, State Bank of India और Yes Bank के ब्रांच में आवेदन किये जा सकते हैं.

श्रद्धालुओं की उम्र कितनी होनी चाहिए?

यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की उम्र कम से कम 13 साल और ज्यादा से ज्यादा 70 साल होनी चाहिए. इसके अलावा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी Shri Amarnathji Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >