RSS के दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- देश में सबकुछ ठीक नहीं, कांग्रेस ने लिया भारत जोड़ो यात्रा का क्रेडिट

होसबोले ने यह भी कहा कि देश के लिए यह चिंता की बात है कि अभी भी 20 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि गरीबी देश में दानव की तरह चुनौती है. देश में 7.6 फीसदी बेरोजगारी है. जो चिंता का विषय है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि देश में सबकुछ ठीक है, ये मानना सही नहीं है. आर्थिक असमानता भी देश के लिए चुनौती है. इसके लिए भी देश को सोचना होगा. देश में गरीबी है, बेरोजगारी है. लेबर कोर्ट के हिसाब से 7.6 फीसदी बेरोजगारी है. देश में 20 करोड़ से अधिक गरीब हैं. उन्होंने कहा कि असमानता और बेरोजगारी देश में दो चुनौतियां हैं जिनसे निपटने की जरूरत है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं. होसबोले ने यह भी कहा कि देश के लिए यह चिंता की बात है कि अभी भी 20 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि गरीबी देश में दानव की तरह चुनौती है. देश में 7.6 फीसदी बेरोजगारी है. जो चिंता का विषय है.

कांग्रेस ने साधा निशाना: आरएसएस के सर कार्यवाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा का असर है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बेरोजगारी और आय में बढ़ती असमानता पर चिंता जाहिर की है. वहीं, पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा का असर देखिए, जो देश को तोड़ते हैं और समाज में जहर फैलाते हैं, वो आज अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए गरीबी, बेरोजगारी और असमानता का मुद्दा उठा रहे हैं.

अच्छे दिन के दावे पर बड़ा सवाल- कुमारस्वामी: वहीं, जनता दल सेकुलर (JD-S) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा कि बीजेपी के ‘अच्छे दिन’ के दावे पर सरकार्यवाह का बड़ा बयान है. कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी के वैचारिक संगठन आरएसएस के शीर्ष नेता का बयान देश के मौजूदा हालात का आइना है. उन्होंने कहा कि सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का यह बयान भारत की मौजूदा स्थिति को लेकर आइना दिखाता है कि आर्थिक असमानता, गरीबी और बेरोजगारी बहुत खतरनाक है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती में नहीं पहुंचे सीएम केजरीवाल, LG ने लिखी चिट्ठी, AAP ने किया पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >