टाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्द

आद्रा रेल मंडल में 24 से 30 अगस्त तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. चार ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि छह ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा.

आद्रा रेलर मंडल में 24 से 30 अगस्त तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इस दौरान 4 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है. वहीं, छह ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. ऐसे में टाटानगर, आसनसोल, आद्रा और पुरुलिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

इन तारीखों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 24, 26 और 30 अगस्त को ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगी.
  • 24, 27 और 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल - पुरूलिसा -आसनसोल मेमू को परिचालन रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी

  • आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68055/68056 ) : 24, 26, 27 और 29 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी.
  • टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68056 ) : 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के बीच रद रहेगी.
  • आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060 ) 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल और आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी.
  • आसनसोल - पुरूलिया - आसनसोल मेमू (63594/63593 ) 25, 26 और 29 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

कुर्ला एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

  • यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला किया है. 23 से 29 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई कुर्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा.
  • वहीं, 24 से 30 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा.
  • इसके अलावा 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और 28 अगस्त को ट्रेन संख्या 19642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की वेबसाइट, ऐप या 139 हेल्पलाइन से जानकारी ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >