टेकऑफ के कुछ सेकंड  बाद दोनों इंजन हो गए बंद, एयर इंडिया विमान हादसे में अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Air India Plane Crash : 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के तुरंत बाद एक मेडिकल हॉस्टल से टकरा गई. हादसे में 260 लोगों की मौत हुई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे. केवल एक यात्री इस दुर्घटना में बच सका. अब इस हादसे को लेकर बड़ी बात सामने आई है.

Air India Plane Crash : 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर Aircraft Accident Investigation Bureau  (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. इसमें बताया गया है कि टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे. इंजन फेल होने के कारण विमान गिरा, जिससे बड़ा हादसा हो गया. AAIB की 15 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने 180 नॉट्स की अधिकतम इंडिकेटेड एयरस्पीड (IAS) हासिल की. तभी इंजन-1 और इंजन-2 के फ्यूल कट-ऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजिशन में चले गए, वह भी सिर्फ 1 सेकंड के अंतर पर ऐसा हुआ. इससे दोनों इंजनों में ईंधन आना बंद हो गया और N1 व N2 रोटेशन स्पीड तेजी से गिरने लगी.

पायलटों के बीच क्या हुई बातचीत?

रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट को दूसरे से पूछते सुना गया, “तुमने इंजन क्यों बंद किया?” जिसके जवाब में दूसरे पायलट ने कहा, “मैंने कुछ नहीं किया.” यह बातचीत हादसे की रहस्यमयता को और बढ़ा देती है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों पायलटों ने इंजन बंद करने की जिम्मेदारी नहीं ली. ऐसे में टेक्निकल फॉल्ट की आशंका व्यक्त जा रही है.

इंजन रीलाइट की कोशिश की गई

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इंजनों में रीलाइट प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें इंजन-1 कुछ हद तक रिकवर होने की स्थिति में दिखा, लेकिन इंजन-2 पूरी तरह स्पीड रिकवर करने में सफल नहीं हो सका. इस बीच APU (Auxiliary Power Unit) ऑटोस्टार्ट मोड में सक्रिय हुआ, पर वह भी विमान को स्थिर नहीं कर सका. एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज जांच में सामने आया कि टेकऑफ के तुरंत बाद Ram Air Turbine (RAT) यानी आपातकालीन पंखा बाहर आ गया. सामान्यतः RAT तभी बाहर आता है जब बिजली सप्लाई में किसी भी तरह की परेशानी आती है. इसका मतलब है कि इंजनों के बंद होने से विमान की मुख्य पावर सप्लाई भी बाधित हुई थी.

हादसे से पहले ‘मेडे’ कॉल, उसके बाद विमान हुआ क्रैश

रिपोर्ट के अनुसार, EAFR रिकॉर्डिंग बंद हो गई. इससे पहले एक पायलट ने ‘MAYDAY MAYDAY MAYDAY’ की इमरजेंसी कॉल दी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATCO) ने प्रतिक्रिया दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला. ATCO ने विमान को रनवे पार करने से पहले ही नीचे गिरते देखा और तुरंत इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय कर दीं. इसके बाद एयरपोर्ट से फायर टेंडर रवाना हुआ, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हो गईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >