Air India Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे में तुर्की का हाथ? उठे सवाल तो आया जवाब

Air India Ahmedabad Plane Crash : योग गुरु बाबा रामदेव ने विमान हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि विमान की सर्विसिंग तुर्की की एक एजेंसी करती थी, इसलिए जांच होनी चाहिए. साथ ही भारत को एविएशन सेक्टर पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. रामदेव के बयान के बाद तुर्की की प्रतिक्रिया आई है.

Air India Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के 36 सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गई. हादसे क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच जारी है. इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने साजिश की आशंका जताई और तुर्की का नाम लिया. इसपर तुर्की की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. तुर्की सरकार ने एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर सफाई दी है. सरकार ने कहा है कि जिस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का हादसा हुआ, उसकी मरम्मत या देखभाल तुर्की की कंपनी ‘Turkish Technic’ ने नहीं की थी.

तुर्की सरकार ने किन समझौतों की बात की

तुर्की सरकार के मुताबिक, एयर इंडिया और Turkish Technic के बीच 2024 और 2025 में जो समझौते हुए हैं, वे केवल B777 विमान के रखरखाव के लिए हैं. हादसे में शामिल Boeing 787-8 विमान इस समझौते का हिस्सा नहीं है. अब तक Turkish Technic ने एयर इंडिया के किसी भी Boeing 787-8 विमान की सर्विसिंग नहीं की है.

बाबा रामदेव ने क्या कहा?

योग गुरु बाबा रामदेव ने एयर इंडिया हादसे पर साजिश की आशंका जताई और तुर्की एजेंसी पर विमान रखरखाव को लेकर सवाल उठाए. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बाबा रामदेव ने एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर साजिश की व्यक्त की. उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि विमान की मेंटनेंस और सर्विसिंग तुर्की की एक एजेंसी करती थी. ऐसे में यह भी देखना होगा कि कहीं तुर्की ने इस माध्यम से दुश्मनी तो नहीं निकाली. रामदेव ने कहा कि भारत को एविएशन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विदेशी एजेंसियों के हस्तक्षेप पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि किसी साजिश की संभावना को पूरी तरह नकारा न जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >