AIADMK के एक और विधायक इसाकी सुब्बैया ने इस्तीफा दिया, टीवीके से टिकट मिलने की उम्मीद

AIADMK MLA : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार जनता ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पक्ष में मतदान किया. टीवीके के पास पर्याप्त बहुमत नहीं था, जिसकी वजह से उन्हें अन्य पार्टियों से समर्थन मांगना पड़ा. एआईएडीएमके, टीवीके के विरोध में खड़ी थी, लेकिन कुछ विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग जाकर टीवीके के पक्ष में मतदान किया था, वे अब विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

AIADMK MLA : ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के अंबासमुद्रम विधानसभा क्षेत्र से विधायक इसाकी सुब्बैया ने विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को सौंप दिया है. पिछले दो दिनों में एआईएडीएमके के वे चौथे विधायक हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है.

इसाकी सुब्बैया का इस्तीफा अभी नहीं हुआ स्वीकार

तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने एआईएडीएमके के विधायक इसाकी सुब्बैया का लेटर ले लिया है,लेकिन अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है. मैं लेटर को पहले देखूंगा, उसके बाद ही मैं नियमों के हिसाब से कार्रवाई करूंगा. एक स्पीकर के तौर पर, मैं असेंबली के नियमों के हिसाब से अपनी ड्यूटी कर रहा हू. इसाकी सुब्बैया ने अपना इस्तीफा दे दिया है. उनसे पहले उनके पार्टी के तीन अन्य विधायकों ने इस्तीफा दिया है.यह नियमों के हिसाब से है. मैंने तीनों विधायकों का लेटर स्वीकार कर लिया है.

इस्तीफा देने वाले विधायक टीवीके में होंगे शामिल

अंबासमुद्रम के विधायक इसाकी सुब्बैया ने सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा. सुबाया उन बागी विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण के दौरान तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में मतदान किया था.अन्नाद्रमुक के विधायक मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस जयकुमार विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम को टीवीके में शामिल हो गए.पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि आगामी उपचुनाव में पार्टी के सीटी चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए इन तीनों को टीवीके का टिकट मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एस जयशंकर ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ हो जीरो टॉलरेंस

Quad Summit 2025: ‘सिर्फ चर्चा नहीं, अब कार्रवाई करेगा क्वॉड’, भारत दौरे पर बोले मार्को रुबियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >