Agra Murder : ब्लैकमेल से नाराज शख्स ने लड़के का गला दबाया, शव को नीले ड्रम में डालकर लगा दी आग

Agra Murder : हत्या के आरोपी ने मृतक को अपनी मिठाई की दुकान पर बुलाया, फिर लाइट बंद कर अंदर खड़ा हो गया. उसने राकेश सिंह को अचानक पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. जानें क्या है पूरा मामला.

Agra Murder : डीएनए सैंपलिंग से आगरा के ग्रामीण इलाके में 18 महीने पहले हुई एक हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर 18 वर्षीय शादी फोटोग्राफर की हत्या का आरोप है. आरोपी ने युवक की लाश को ड्रम में भरकर आग लगा दी थी. इसके बाद मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए मृतक की गाड़ी को नदी के पास फेंक दिया. मंगलवार को आगरा पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह कदम तब उठाया जब किशोर राकेश सिंह ने कथित तौर पर उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें ले लीं और उसे ब्लैकमेल किया.

आगरा-ग्वालियर रोड पर छोटी मिठाई की दुकान चलाने वाले देवीराम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. उसने पुलिस को बताया कि 2023 में सिंह ने उसकी बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया था और उसी वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल कर रहा था.

शव को ड्रम में डालकर उसमें आग लगी दी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक ने अपनी फूफेरी बहन का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इस कारण उसके फूफा (लड़की के पिता) ने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ड्रम में डालकर उसमें आग लगी दी. यह मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को एक ड्रम से अधजला शव मिला था जिसकी डीएनए के जरिए पहचान 19 वर्षीय युवक के तौर पर हुई.

यह भी पढ़ें : Blue Drum Murder Case: पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छुपाई लाश, शव गलाने के लिए डाला नमक, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

फूफा ने बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी

पुलिस ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि युवक को रिश्ते के फूफा ने अपनी दुकान पर बुलाया और अपने एक नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. दोनों ने मिलकर शव को नीले ड्रम में भरकर लोडर वाहन से सुनसान इलाके में ले गए जहां पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग आरोपी अब भी फरार है. आरोपियों ने मृतक के मोबाइल को खारी नदी में फेंक दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >