Agneepath Scheme Protest Updates: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आगजनी और हिंसा के सिलसिले में 46 गिरफ्तार

Agneepath Scheme Protest Updates LIVE: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हो रहे विरोध के बीच कांग्रेस आज जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगी. कांग्रेस के सत्याग्रह में राहुल गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो सकते हैं. बता दें, सेना में भर्ती की इस योजना को लेकर युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं.

Live Updates
4:07 AM. 20 Jun 22 10:37 PM. 19 Jun

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर आगजनी और हिंसा के सिलसिले में 46 गिरफ्तार

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुई आगजनी और हिंसा के सिलसिले में करीब 46 लोगों को गिफ्तार किया गया है. साथ ही, इन घटनाओं में सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों की भूमिका होने का संदेह है. रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी.

4:07 AM. 20 Jun 22 10:37 PM. 19 Jun

केंद्रीय मंत्री बोले, अग्निपथ योजना को जानेंगे तो नहीं होगा विरोध

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हरिद्वार में कहा कि भारत का एक एक नौजवान देश के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार है. कुछ लोग छात्रों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. जब लोग अग्निपथ योजना को जानेंगे तो कोई विरोध नहीं करेगा. हिंसा से किसी भी चीज का समाधान नहीं हो सकता.

4:07 AM. 20 Jun 22 10:37 PM. 19 Jun

केंद्रीय मंत्री बोले- आपको अग्निपथ योजना अच्छी नहीं लगती, तो मत आओ

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने कहा, हमारे यहां अनिवार्यता नहीं है, जिसको आना है आए. अगर आपको अग्निपथ योजना अच्छी नहीं लगती तो मत आओ. आपको बोल कौन रहा है आने को. आप बसें जला रहे हो, ट्रेन जला रहे हो. किसी ने आपको बोला कि हम आपको फौज में लेंगे.

4:07 AM. 20 Jun 22 10:37 PM. 19 Jun

बीजेपी ने विपक्ष पर लगाया सरकार के लिए अस्थिरता पैदा करने का आरोप

अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने रविवार को विपक्ष पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सशस्त्र बलों के मुद्दे पर राजनीति करने और सरकार के लिए अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस के सत्याग्रह को शुद्ध राजनीति करार दिया.

4:07 AM. 20 Jun 22 10:37 PM. 19 Jun

प्रियंका गांधी की युवाओं से अपील, फर्जी राष्ट्रवादियों को पहचानिए

युवाओं से फर्जी राष्ट्रवादियों को पहचानने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को कहा कि अग्निपथ योजना उनके एवं सेना के लिए विनाशकारी साबित होगी. उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को अपनी पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

4:07 AM. 20 Jun 22 10:37 PM. 19 Jun

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले, क्या सैनिक भर्ती के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं?

अग्निपथ योजना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पूरे भारत में सेना का लोहा माना जाता है और उस सेना में भी सरकार भर्ती नहीं कर रही है, बल्कि 4 साल के ठेके पर युवाओं को रख रही है. भारत सरकार को बताना चाहिए कि क्या सैनिक भर्ती करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं?

मुख्य बातें

Agneepath Scheme Protest Updates LIVE: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हो रहे विरोध के बीच कांग्रेस आज जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगी. कांग्रेस के सत्याग्रह में राहुल गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो सकते हैं. बता दें, सेना में भर्ती की इस योजना को लेकर युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >