CRPF हेड क्‍वार्टर के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित, मुख्यालय सील, कई अधिकारी क्‍वारंटाइन

Top officers of CRPF tested COVID-19 positive केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के निजी कर्मी और एक बस चालक के कोरोना वायरस (coronavirus positive) से संक्रमित पाये जाने के बाद यहां बल के मुख्यालय को सील (CRPF Headquarters remain closed ) कर दिया गया है.

नयी दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के निजी कर्मी और एक बस चालक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद यहां बल के मुख्यालय को सील कर दिया गया है.

सीआरपीएफ की पांच मंजिला इमारत लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है.

Also Read: GOOD NEWS : 10 हजार लोग हुए कोरोना से ठीक, 12 दिन में आ रहे डबल केस

उन्होंने बताया कि साथ ही मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाला एक बस चालक भी संक्रमित पाया गया है. बल के प्रवक्ता ने बताया, सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात एक चालक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है.

Also Read: Coronovirus India: कल से होगा Lockdown 3, जानिए मोदी सरकार ने क्या दी छूट और कहां होगी सख्ती

उन्होंने बताया कि मुख्यालय में अधिकारियों के प्रवेश पर रविवार से रोक लगा दी गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत को समयबद्ध तरीके से सील करने के लिए चिकित्सा दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए जिला निगरानी अधिकारी को सूचित कर दिया है.

उन्होंने बताया, सभी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. सीआरपीएफ के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए.

Also Read: झारखंड में बेरोजगारी की दर 47.1% हुई, तमिलनाडु के बाद देश में सबसे ज्यादा

उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी कर्मियों की पहचान करने की कवायद शुरू कर दी गई है. अधिकारी ने बताया कि एसडीजी पद का अधिकारी पहले ही पृथक-वास कर रहा है.

सीआरपीएफ में कोरोना वायरस के कई मामले देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली में उसकी 31वीं बटालियन के कम से कम 135 कर्मी इस संक्रामक रोग की चपेट में आए और यूनिट के 55 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर की पिछले हफ्ते संक्रमण से मौत हो गई थी.

अलग-अलग यूनिट के कम से कम तीन अन्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं और उनके कई सहकर्मियों को पृथक किया गया है. सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >