Adani News : कौन हैं सागर अदाणी? जानें इनके बारे में खास बातें

Adani News : अमेरिका के आरोप में जिन 7 लोगों का नाम है उसमें एक नाम सागर अदाणी का है. जानें उनके बारे में खास बातें

Adani News : अमेरिका के आरोप के बाद एक नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है. वह नाम गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी का है. अदाणी ग्रुप के चेयरपर्सन के साथ भारत में एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ी कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी मामले में सात लोगों का नाम है. इसमें सागर भी शामिल हैं. अधिकारियों ने दावा किया कि गौतम अदाणी साहित इन 7 लोगों ने इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी. अदाणी ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है.

सागर अदाणी कौन हैं?

सागर अदाणी, गौतम अदाणी के भाई राजेश अडानी के बेटे हैं. वह अदाणी ग्रुप के फाउंडर मेंबर में से एक हैं. सागर अडानी ग्रीन एनर्जी में कार्यकारी निदेशक हैं, जहां उनके पिता भी निदेशक के पद पर हैं. वे ब्राउन यूनिवर्सिटी, यूएसए से अर्थशास्त्र में डिग्री लेने के बाद 2015 में अदाणी ग्रुप में शामिल हुए. उनको अदाणी ग्रीन एनर्जी के सेलर और विंड एनर्जी पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने का क्रेडिट दिया जाता है.

Read Also : Adani News : केन्या ने अदाणी ग्रुप के साथ कौन से अहम सौदे रद्द किए? राष्ट्रपति विलियम रूटो ने दी जानकारी

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सागर अदाणी ग्रुप के स्ट्रेटेजिक, फाइनेंशियल और स्ट्रेकटूअल डेवलपमेंट देखते हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर, गौतम अदाणी के कारोबार के चार संभावित उत्तराधिकारियों में से एक हैं. सागर के साथ उनके बेटे करण और जीत अदाणी के अलावा उनके चचेरे भाई प्रणव अदाणी भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >