Adani News : ‘देश बिकने नहीं देंगे’, विपक्ष ने अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग की, देखें सांसदों का अनोखा प्रदर्शन

Adani News : उद्योगपति गौतम अदाणी मामले पर विपक्ष जेपीसी की मांग कर रहा है. विपक्षी सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया. देखें वीडियो.

Adani News : लोकसभा में गौतम अदाणी मामले की गूंज सुनाई दी. विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ा रहा जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले गुरुवार को विपक्ष ने ‘देश बिकने नहीं देंगे’ की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और अदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग की. कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में अलग-अलग हिंदी अक्षरों की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. इसपर ‘देश बिकने नहीं देंगे’ लिखा था. अदाणी मुद्दे की संयुक्त संसदीय जांच की अपनी मांग को दोहराते हुए इन्होंने नारे लगाए. इस तरह का प्रदर्शन पहली बार विपक्षी सांसदों ने किया.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस, डीएमके और वामपंथी दलों के सांसद मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने और संविधान सदन के सामने खड़े नजर आए. इनमें से अधिकांश ने तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर एक साथ ‘देश बिकने नहीं देंगे’ लिखा था. सभी नारे लगा रहे थे- वी वांट जेपीसी…इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि सांसद गौरव गोगोई के नारे लगाने के बाद उनके पीछे सभी सांसद आवाज दे रहे हैं.

Read Also : संसद में हंगामे पर गौरव गोगोई और राजीव प्रताप रूडी आमने-सामने, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट में कई खुलासे हुए. इसके बाद फिर सेबी के बारे में बातें सामने आई. अब अमेरिका में एफआईआर दर्ज की गई है. छापे में रिश्वत के नोट और सबूत बरामद हुए हैं, जो भारतीय मंत्रियों और राजनेताओं की संलिप्तता का संकेत देते हैं. इसलिए हम इस मामले में जेपीसी और उचित जांच की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >