Adani News : केन्या ने अदाणी ग्रुप के साथ कौन से अहम सौदे रद्द किए? राष्ट्रपति विलियम रूटो ने दी जानकारी

Adani News : केन्या ने अदाणी ग्रुप के साथ हवाई अड्डा और एनर्जी दो अहम समझौते रद्द कर दिए हैं. राष्ट्रपति विलियम रूटो ने की घोषणा.

Adani News : केन्या ने भारत के अदाणी ग्रुप के साथ दो अहम समझौते रद्द कर दिए हैं. करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा विस्तार और एनर्जी में किए गए सौदों को रद्द कर दिया गया है. केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो की ओर से यह जानकारी दी गई. उन्होंने कहा, ” एशिया के सबसे अमीर शख्स में से एक गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका द्वारा रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं. इसके बाद अदाणी ग्रुप के साथ इन सौदों को रद्द करने का फैसला किया गया है.”

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केन्या के राष्ट्रपति रूटो ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, ”यह निर्णय हमारी जांच एजेंसियों और साझेदार देशों द्वारा दी गई नई जानकारी के आधार पर लिया गया है.” हालांकि, उन्होंने अमेरिका का नाम नहीं लिया. अदाणी ग्रुप एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में था. इसके तहत राजधानी नैरोबी में केन्या के मुख्य हवाई अड्डे का मॉडर्नाइजेशन किया जाना था. एक अतिरिक्त हवाई पट्टी और टर्मिनल का निर्माण किया जाना था. इसके बदले में ग्रुप 30 साल तक हवाई अड्डे का संचालन करने वाला था.

Read Also : Gautam Adani: राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- इनके आधे लोग जमानत पर बाहर

अदाणी ग्रुप के साथ इस सौदे के बाद केन्या में विरोध प्रदर्शन हुए थे. हवाई अड्डा कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी. कर्मचारियों का कहना था कि इससे काम करने की स्थिति खराब हो जाएगी. कुछ मामलों में नौकरियां भी चली जाएंगी. अदाणी ग्रुप को पूर्वी अफ्रीका के व्यापारिक केंद्र केन्या में बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बनाने का सौदा भी मिला था. ऊर्जा मंत्री ओपियो वांडेई ने संसदीय समिति को बताया कि इस सौदे पर हस्ताक्षर करने में केन्या की ओर से कोई ‘रिश्वतखोरी’ और भ्रष्टाचार नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >