Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज होगी मानसून की रफ्तार

Aaj Ka Mausam: मानसून के आगे बढ़ने के साथ-साथ देशभर में मौसम का मिजाज भी तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. कुछ इलाकों में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश के आसार हैं.

Aaj Ka Mausam: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में मानसून के विस्तार के लिए ठीक हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बचे हुए हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों की ओर आगे बढ़ने की संभावना है.

देश में मौजूद मौसमी तंत्र

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इसके अलावा यह सिस्टम दक्षिण ओडिशा तट से दक्षिण तमिलनाडु तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ट्रफ के रूप में विस्तारित है. इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

Rain alert: अगले 24 घंटे में कई इलाकों में जोरदार बारिश, फोटो- एएनआई

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई. पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई. अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई. सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्से, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई और राज्यों में बारिश देखने को मिली. वहीं राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई.

Heavy rain warning: गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम की करवट जारी, फोटो- एएनआई

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Read: IMD Weather Alert: 16 से 21 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >