खुशखबरी : केरल, पूर्वोत्तर पहुंचा दक्षिण पश्चिमी मॉनसून

नयी दिल्ली : भारतीय उपमहाद्वीप में मौसमी बारिश लाने वाला दक्षिण पश्चिमी मॉनसून अपने सामान्य समय से दो दिन पूर्व आज केरल एवं पूर्वोत्तर पहुंचा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि चक्रवात ‘मोरा’ के कारण मॉनसून पूर्वोत्तर भी पहुंच गया है. चक्रवात मोरा के कारण मॉनसून समय से पहले […]

नयी दिल्ली : भारतीय उपमहाद्वीप में मौसमी बारिश लाने वाला दक्षिण पश्चिमी मॉनसून अपने सामान्य समय से दो दिन पूर्व आज केरल एवं पूर्वोत्तर पहुंचा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि चक्रवात ‘मोरा’ के कारण मॉनसून पूर्वोत्तर भी पहुंच गया है. चक्रवात मोरा के कारण मॉनसून समय से पहले पहुंचा.

केरल तट पर मॉनसून सामान्यत: एक जून को पहुंचता है. मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने के साथ ही देश में इसका आधिकारिक आगमन हो जाता है. इस साल मॉनसून अपनी निर्धारित तिथि से दो दिन पहले पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >