अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव रद्द, 25 मई को होना था मतदान

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव रद्द कर दिया है. आयोग ने कहा कि वहां मौजूदा स्थिति फिलहाल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के अनुकूल नहीं है. यहां उपचुनाव पहले 12 अप्रैल को होने थे. कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण 25 मई के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था. आयोग […]

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव रद्द कर दिया है. आयोग ने कहा कि वहां मौजूदा स्थिति फिलहाल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के अनुकूल नहीं है. यहां उपचुनाव पहले 12 अप्रैल को होने थे. कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण 25 मई के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था. आयोग ने सोमवार देर रात एक आदेश जारी करते हुए कहा कि पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध न होना चुनाव प्रक्रिया रद्द करने का एक अन्य कारण है. 10 पन्नों के आदेश में कहा गया है कि चुनाव कीनयी तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >