नेशनल हेराल्ड केस मामले में सुनवाई आज

नयी दिल्ली : पटियाला हाउस कोर्ट में आज नेशनल हेराल्ड केस मामले में सुनवाई होगी. इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर धोखा देने की साजिश रचने का आरोप लगा है. भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने वर्ष 2012 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल […]

नयी दिल्ली : पटियाला हाउस कोर्ट में आज नेशनल हेराल्ड केस मामले में सुनवाई होगी. इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर धोखा देने की साजिश रचने का आरोप लगा है.

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने वर्ष 2012 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की थी. इस केस की पिछली सुनवाई 10 फरवरी को हुई थी, जिसमें इस मामले को 25 मार्च तक के लिए टाल दिया गया था.

गौरतलब है कि स्वामी की याचिका को पहले कोर्ट ने खारिज कर दिया था और उनसे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ दस्तावेज मांगा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >