MP में लोगों की खुशियों का ख्याल रखने के लिए बना ”आनंद मंत्रालय”, 14 जनवरी से काम शुरू

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में एक और मंत्रालय जोड़ेगी. 14 जनवरी से शिवराज सरकार की हैप्पीनेस मिनिस्ट्री अपना काम करना शुरू कर देगी. ज्ञात हो कि अब तक देश में किसी भी राज्य में इस तरह का प्रयोग नही किया है. समझा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार […]

भोपाल : मध्य प्रदेश सरका��� जल्द ही राज्य में एक और मंत्रालय जोड़ेगी. 14 जनवरी से शिवराज सरकार की हैप्पीनेस मिनिस्ट्री अपना काम करना शुरू कर देगी. ज्ञात हो कि अब तक देश में किसी भी राज्य में इस तरह का प्रयोग नही किया है. समझा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने भूटान से खुशियों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का प्रेरणा लिया.

मध्य प्रदेश सरकार ने बताया था कि हमलोग भारतीय जीवन दर्शन पर आधारित ज्ञान और अध्यात्मिक आनंद करने के लिए काम करेंगे. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के पास ही इस मंत्रालय का कामकाज रहेगा. समझा जा रहा है कि हैप्पीनेस मंत्रालय एक कमिटी के अंदर काम करेगी. इस कमिटी में कई सदस्य होंगे व एक चैयरमेन होगा. फिलहाल में इसकी शुरुआती बजट तीन करोड़ अस्सी लाख होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
CM

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >