रंजीत दास को बनाया गया असम भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष

नयी दिल्ली : रंजीत दास को आज यहां असम भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. रंजीत दास सोरभोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम के भाजपा विधायक दास को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.’ असम विधानसभा के […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 16, 2016 3:02 PM

नयी दिल्ली : रंजीत दास को आज यहां असम भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. रंजीत दास सोरभोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने असम के भाजपा विधायक दास को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.’ असम विधानसभा के सदस्य रंजीत दास को सर्वानंद सोनोवाल की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद सोनोवाल के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद दास को नया अध्यक्ष चुना गया है.

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने गुरुवार को कई मोर्चों पर राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति भी की. इनमें विनोद सोनकर (सांसद) को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया है. सांसद रामविचार नेताम को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्‍यक्ष बनाया गया है. सांसद पूनम महाजन जो दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी है को भाजपा युवा मोर्चा का अध्‍यक्ष बनाया गया है. सांसद विरेंद्र सिंह मस्‍त को किसान मोर्चा का अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है. सांसद दारा सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्‍यक्ष बनाया गया है.

Next Article

Exit mobile version