नेशनल लेवल की शूटर के साथ दुष्‍कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया वारदात को अंजाम

नयी दिल्ली : नेशनल लेवल की शूटर महिला ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला शूटर ने चाणक्यपुरी थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है जिसमें कोचपर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में स्पेशल सीपी एमके मीणा ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया […]

नयी दिल्ली : नेशनल लेवल की शूटर महिला ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला शूटर ने चाणक्यपुरी थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है जिसमें कोचपर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में स्पेशल सीपी एमके मीणा ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया है और कानून के हिसाब से जांच की जाएगी.

शिकायत में महिला ने अपने कोच पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आरोपी से उनकी पहचान दो साल से है. महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी का जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने वह उसके घर गई थी.

उस वक्त साथी खिलाड़ी ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर दुष्‍कर्म किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >