पाक की ओर से फायरिंग जारी, नौशेरा सेक्टर में एक जवान शहीद, मोदी ने की सेना प्रमुख के साथ बैठक

नयी दिल्ली : पाकिस्तान द्वारा लगातार सीज फायर का उल्लघंन करने के मामले में आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक जवान शहीद हो गया और दो जवान शहीद हो गये. जवाब में भारत की ओर से गोलीबारी की गयी और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. खबर है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान द्वारा लगातार सीज फायर का उल्लघंन करने के मामले में आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक जवान शहीद हो गया और दो जवान शहीद हो गये. जवाब में भारत की ओर से गोलीबारी की गयी और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. खबर है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई पोस्ट को तबाह किया है.

गौरतलब है कि आज पाकिस्तान के नौशेरा सेक्टर में आज सुबह से ही फायरिंग जारी है. जिसके बाद वहीं पाकिस्तान द्वारा लगाता सीज फायर का उल्लंघन करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुख, नौसेना और वायुसेना प्रमुख के अधिकारियों के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री ने उनसे सीमा के हालात की जानकारी ली. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >