अध्यापक ने छात्र के साथ किया बलात्कार

फरीदाबाद : हरियाणा की फरीदाबाद जिला पुलिस ने एक अध्यापक के खिलाफ छात्र को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बच्चे के पिता ने पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा है कि उनका 15 वर्षीय बेटा जितेन्द्र नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढने […]

फरीदाबाद : हरियाणा की फरीदाबाद जिला पुलिस ने एक अध्यापक के खिलाफ छात्र को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बच्चे के पिता ने पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा है कि उनका 15 वर्षीय बेटा जितेन्द्र नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढने जाता था.

शिकायत के अनुसार, बृहस्पतिवार को बच्चा जब देर से घर लौटा तो परिवार ने उससे कारण पूछा। हालांकि तब उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन कुछ देर बाद प्रेम से पूछने पर उसने अपने माता-पिता को बताया कि जितेन्द्र ने उसे ठंडा पेय पिलाया और तांत्रिक विद्या सिखाने की बात कही. बाद में उसने गलत हरकतें भी कीं. बच्चे से पूरी बात जानने के बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >