कोलकाता: आईआईटी खडगपुर ‘एक खुशगवार पारिस्थितकी तंत्र’ विकसित करने के उद्देश्य से जल्द ही एक नया पाठ्यक्रम शुरु करेगा जिसमें प्रसन्नता विज्ञान पर अनुसंधान शामिल होगा.द ‘रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस’ आईआईटी खडगपुर के पूर्व छात्र सतेंद्र सिंह रेखी के दिमाग की उपज है और इसकी शुरुआत इस शरद सत्र से छात्रों के लिए एक माइक्रो क्रेडिट पाठ्यक्रम की पेशकश के साथ होगी.
आईआईटी खड़गपुर पढ़ाएगा प्रसन्नता विज्ञान
कोलकाता: आईआईटी खडगपुर ‘एक खुशगवार पारिस्थितकी तंत्र’ विकसित करने के उद्देश्य से जल्द ही एक नया पाठ्यक्रम शुरु करेगा जिसमें प्रसन्नता विज्ञान पर अनुसंधान शामिल होगा.द ‘रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस’ आईआईटी खडगपुर के पूर्व छात्र सतेंद्र सिंह रेखी के दिमाग की उपज है और इसकी शुरुआत इस शरद सत्र से […]

रेखी ने कहा, ‘‘आगामी केंद्र एक अद्वितीय पहल है जो अनुसंधान आयोजित करेगा और प्रसन्नता विज्ञान तथा सकारात्मक मनोविज्ञान पर आधारित व्यावहारिक विचारों की शिक्षा देगा तथा प्रसन्न और सफल केजीपियंस का पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में मदद करेगा.” केंद्र को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के अतिरिक्त रेखी मानद अध्यक्ष के रुप में कार्यक्रम प्रबंधन का हिस्सा भी होंगे.
आईआईटी खडगपुर के निदेशक पीपी चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘नया केंद्र एक ऐतिहासिक सफलता बनने जा रहा है तथा यह प्रसन्नता पाने और भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण पाने में हमारे छात्रों की मदद करेगा.