जेएनयू के छात्र अनमोल रतन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया

नयी दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्विविद्यालय में पिछले दिनों हुई रेप की घटना के आरोपी छात्र अनमोल रतन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया. जेएनयू में पीएचडी की एक छात्रा ने अनमोल पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आने के […]

नयी दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्विविद्यालय में पिछले दिनों हुई रेप की घटना के आरोपी छात्र अनमोल रतन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया. जेएनयू में पीएचडी की एक छात्रा ने अनमोल पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

इस मामले के सामने आने के बाद अनमोल को पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन अनमोल कई जगह छिपता रहा . बाद में अनमोल ने अपने वकील के मौजूदगी में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. अनमोल रतन पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अइसा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वह इस संगठन का प्रदेश अध्यक्ष रह चुका है अब इन आरोपों के बाद अनमोल रतन को संगठन से बाहर कर दिया गया है.
गौरतलब है कि पूरा मामला तब सामने आया जब अनमोल के खिलाफ 28 साल की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कारायी. छात्रा मराठी फिल्म सैराट देखना चाहती थी अनमोल ने कहा कि उसके पास फिल्म है जब छात्रा उसके पास फिल्म लेने पहुंची, तो अनमोल ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तालश में थी. अब अनमोल को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >