एप्पल सीइओ टिम कुक ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट को बताया ‘ग्रेट मीटिंग''

नयी दिल्ली : एप्पल के सीइओ टिम कुक ने आज राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात को उन्होंने बहुत अच्छी बैठक बताया. कुक ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी भेंट के लिए धन्यवाद दिया और भारत के अगले दौरे की उम्मीद जतायी. टिम कुक पिछले चार दिनों […]

नयी दिल्ली : एप्पल के सीइओ टिम कुक ने आज राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात को उन्होंने बहुत अच्छी बैठक बताया. कुक ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी भेंट के लिए धन्यवाद दिया और भारत के अगले दौरे की उम्मीद जतायी.

टिम कुक पिछले चार दिनों से भारत के दौरे पर हैं और इस दौरान वे मुंबई व हैदराबाद गये. उन्होंने भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई में सिद्धविनायक मंदिर में दर्शन कर किया.

टिम कुक की इस यात्रा को एप्पल के कारोबार को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है. तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में वे अपनी कंपनी के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >