7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को रूका हुआ डीए कब से मिलेगा मई के अंतिम सप्ताह में लिया जायेगा ये बड़ा फैसला...

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर पिछले साल जनवरी से रोक लगी हुई है, सरकार ने पिछले साल यह घोषणा की थी कि जून 2021 से उन्हें डीए का भुगतान किया जायेगा, अब सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जुलाई से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ डीए नहीं मिलेगा.

7th Pay Commission news :केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर पिछले साल जनवरी से रोक लगी हुई है, सरकार ने पिछले साल यह घोषणा की थी कि जून 2021 से उन्हें डीए का भुगतान किया जायेगा, अब सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जुलाई से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ डीए नहीं मिलेगा.

इन तमाम मुद्दों पर मई के अंतिम सप्ताह में बैठक होनी है पहले यह बैठक 8 मई को होने वाली थी. ऐसी सूचना लाइव मिंट के एक रिपोर्ट से मिली थी. कोरोना संकट के दौरान सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए पर क्या निर्णय लेगी अभी यह कहना मुश्किल है, क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है.

सरकार ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के तीन लंबित डीए पर उनका क्या फैसला होगा. केंद्रीय कर्मचारियों का तीन डीए जो जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलना था उसपर कोई निर्णय नहीं हुआ है.

Also Read: अटल टनल के बाद मनाली से लेह के बीच बनेगा 4.25 किलोमीटर लंबा सुरंग, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी, ये होगी खासियत…

हालांकि वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने पहले यह कहा था कि तीनों लंबित डीए कर्मचारियों को मिलेगा, लेकिन कोरोना संकट के दौरान कर्मचारियों के मन में डीए को लेकर शंका है. अगर मंत्री का बयान सही साबित हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 28 प्रतिशत तक हो सकता है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >