सिंहस्थ में साधुओं के अखाड़े के चुनाव में खूनी संघर्ष, छह घायल, दो गिरफ्तार

उज्जैन (मप्र) : उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आज यहां आव्हान अखाडे के कुछ पदों के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह साधु घायल हो गये. पुलिस ने इस मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार भी किया है. कुछ तीर्थयात्रियों के मुताबिक, साधुओं के इस संघर्ष में उन्हें […]

उज्जैन (मप्र) : उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आज यहां आव्हान अखाडे के कुछ पदों के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह साधु घायल हो गये. पुलिस ने इस मामले में दो साधुओं को गिरफ्तार भी किया है.

कुछ तीर्थयात्रियों के मुताबिक, साधुओं के इस संघर्ष में उन्हें गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि वह इसकी जांच कर रहे हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनीष खत्री ने ‘भाषा’ को बताया कि संघर्ष में साधुओं द्वारा तेज धारदार त्रिशूल का भी प्रयोग किया गया। इससे गंभीर रुप से घायल चार साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली तौर पर चोटिल हुए दो साधुओं का अखाडे में ही प्राथमिक उपचार किया गया.
उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में छह साधु राहुल पुरी (25), राजेश पुरी (62), भोला पुरी (70), सनातन पुरी (30), नगेन्द्र पुरी (40), और राघव पुरी (35) घायल हुए हैं. एएसपी ने बताया कि इस सिलसिले में दो साधुओं को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही संघर्ष के दौरान गोली चलने की सूचना की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >