नयी दिल्ली : केरल आौर पश्चिम बंगाल में जल्द ही होने जा रहे विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा ने लोकसभा में आज वाम दलों को सीधे निशाने पर लेते हुए उन्हें भारतीय विकास गाथा की परी कथा की ‘‘चुडैल’ के रुप में पेश किया. ? भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रपति के ‘अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘जब हम बच्चे थे, हम परी कथाओं में कुछ चुडैल और पिशाच के चरित्र भी देखते थे.
भारतीय विकास कथा में भाजपा ने वाम दलों को बताया ‘चुडैल''
नयी दिल्ली : केरल आौर पश्चिम बंगाल में जल्द ही होने जा रहे विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा ने लोकसभा में आज वाम दलों को सीधे निशाने पर लेते हुए उन्हें भारतीय विकास गाथा की परी कथा की ‘‘चुडैल’ के रुप में पेश किया. ? भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रपति के ‘अभिभाषण पर […]

इसी तरह, हर विकास गाथा में भी चुडैलें होती हैं.’ माकपा और भाकपा सदस्यों की ओर से इस पर घोर विरोध जताए जाने के बीच लेखी ने अपनी ‘चुडैल’ की मिसाल के संदर्भ में केरल में कथित रुप से वाम कैडरों द्वारा हत्या किए जाने और राज्य के शिक्षण संस्थानों में ‘उत्पीडन’ के उदाहरण दिए. सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति और वाम सदस्यों के विरोध के बीच उन्होंने कहा, ‘‘इन्होंने (वाम कैडरों) तालिबानों की तरह हत्याएं कीं.’ इस संदर्भ में उन्होंने कुछ नाम भी गिनाए.
गौरतलब है कि जेएनयू विवाद में वाम दल केंद्र और भाजपा को निशाने पर लिए हुए हैं. लेखी ने कहा कि मोदी सरकार अस्थिर वैश्विक आर्थिक परिदृष्य के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाई है और उसे विश्व की सबसे तेज गति से बढती अर्थव्यवस्थ बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वाम दल ऐसे मुद्दे उठा कर विकास को पटरी से उतारना चाहते हैं.