मानहानि मामला : सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे डीएमके प्रमुख करुणानिधि

चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के द्वारा दायर मानहानि के केस में सोमवार को चेन्नई की अदालत में खुद डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि पेश होंगे. इस दौरान यहां मीडिया का जमावड़ा देखा जा सकता है. गौरतलब है कि 92 साल के डीएमके नेता करुणानिधि के खिलाफ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने मानहानि का केस […]

चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के द्वारा दायर मानहानि के केस में सोमवार को चेन्नई की अदालत में खुद डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि पेश होंगे. इस दौरान यहां मीडिया का जमावड़ा देखा जा सकता है. गौरतलब है कि 92 साल के डीएमके नेता करुणानिधि के खिलाफ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने मानहानि का केस दायर किया है.

जयललिता ने पिछले साल करुणानिधि की एक पत्रिका में अपने खिलाफ छपे एक लेख का विरोध करते हुए मानहानि का केस दर्ज करवाया है. आज जारी किए एक बयान में करुणानिधि ने कहा है कि यह केस उन प्रकाशकों के लिए एक धमकी है जो एआइएडीएमके के खिलाफ बोलते हैं या उनका विरोध करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >