UP चुनाव के पहले मंदिर मुद्दे को फिर से जिंदा करना चाहती है BJP : नीतीश

पटना : बाबरी विध्वंस के बरसी पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग इस मसले का राजनीतिकरण करते रहते हैं, हमेशा इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा किअब यूपी का चुनाव आने वाला है, इस मुद्दे को फिर जिंदा रखने के […]

पटना : बाबरी विध्वंस के बरसी पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग इस मसले का राजनीतिकरण करते रहते हैं, हमेशा इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा किअब यूपी का चुनाव आने वाला है, इस मुद्दे को फिर जिंदा रखने के लिए उन्होंने कोशिश शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने राम मंदिर के निर्माण पर एक बड़ा बयान दिया था.उसके बाद से यह मामला फिर से जोर पकड़ लिया. विपक्ष का आरोप है कि आरएसएस जान-बूझकर इस मामले को फिर से जिदा कर रही है. बाबरी मसजिद के बरसी पर विश्व हिंदू परिषद शौर्य दिवस के रूप में मना रही है. वहीं एमआईएम पार्टी ने हैदराबाद बंद बुलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >