क्‍या राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता टाइपिंग की गलती थी ?

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में घिर गये हैं. उन्‍हें ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट पर ब्रिटिश नागरिक दिखाया गया था. इसके बाद से राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाये जा रहे हैं. इधर इस मामले में ब्रिटेन के सरकारी विभाग का स्‍पष्‍टीकरण आया है. ब्रिटिश […]

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में घिर गये हैं. उन्‍हें ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट पर ब्रिटिश नागरिक दिखाया गया था. इसके बाद से राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

इधर इस मामले में ब्रिटेन के सरकारी विभाग का स्‍पष्‍टीकरण आया है. ब्रिटिश सरकार के विभाग ने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता महज टाइपिंग गलती है. ज्ञात हो राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताये जाने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने उनपर जमकर हमला बोला.

स्‍वामी ने प्रेस कांन्‍फ्रेंस कर राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाया है. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी के पास भारत के अलावा ब्रिटेन की नागरिकता भी है. उन्होंने कहा कि भारत में कानून के मुताबिक कोई भी इंसान दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता है.

उन्होंने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि कानून के मुताबिक राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द होना चाहिए. सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया को बताया कि कानूनी प्रवाधान के हिसाब से राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द होनी चाहिए. इस खुलासे के दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने कई कागजात भी दिखाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >