भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें वनडे के लिये कानपुर पहुंची, होटल में दिखी अव्यवस्था

कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को ग्रीन पार्क पर होने वाले पहले एक दिवसीय मैच के लिये आज रात भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें यहां पहुंची. होटल पहुंचने पर दोनों टीमों के खिलाडियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. दोनो टीमें कल सुबह ग्रीन पार्क में नेट अभ्यास […]

कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को ग्रीन पार्क पर होने वाले पहले एक दिवसीय मैच के लिये आज रात भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें यहां पहुंची. होटल पहुंचने पर दोनों टीमों के खिलाडियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. दोनो टीमें कल सुबह ग्रीन पार्क में नेट अभ्यास करेंगी.

खिलाडियों के होटल पहुंचने पर उस समय थोडी अफरातफरी मच गयी जब होटल के मालिक के परिजन और होटल के स्टाफ के कुछ सदस्य खिलाडियों के साथ फोटो खिंचवाने और उनका आटोग्राफ लेने के लिये उन के आसपास जमा हो गये जिससे दोनों टीमों के खिलाडियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा.

आज रात कोलकाता से खिलाड़ी, कोच एवं अन्य टीम स्टाफ के सदस्य लखनऊ के अमौसीं हवाईअड्डे पहुंचे जहां से दोनों टीमों के खिलाड़ी लग्जरी बस से रात सवा नौ बजे होटल लैंड मार्क पहुंचे. होटल पहुंचने पर खिलाडियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. पहले टीम इंडिया की बस से टीम के निदेशक रवि शास्त्री और फिर पूरी टीम उतरी.
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित सभी खिलाडियों के माथे पर रोली चंदन का टीका और गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया. शास्त्री उस समय थोडा गुस्से में दिखे जब उनका सामान होटल के बाहर रखा रह गया और उसे कोई होटल के अंदर नहीं लेकर आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >