असम में बाढ से चार और लोगों की मौत, 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी : असम में बाढ के हालात रविवार को भी चिंताजनक बने हुए हैं. यहां का जनजीवन बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हो गया है. शनिवार को बाढ़ से हालात और खराब हो गए तथा बाढ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते […]

गुवाहाटी : असम में बाढ के हालात रविवार को भी चिंताजनक बने हुए हैं. यहां का जनजीवन बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हो गया है. शनिवार को बाढ़ से हालात और खराब हो गए तथा बाढ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते 1400 से अधिक गांव में 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ की रिपोर्ट के अनुसार धुबरी जिले के बिलासिपारा राजस्व सर्कल के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दो लोग डूब गये.

इसमें कहा गया कि पिछले 24 घंटे में कोकराझाड में दो अन्य लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही असम में बाढ के कारण हुई मौतों का आंकडा 12 पर पहुंच गया. इनमें कोकराझाड में चार, लखीमपुर और धुबरी में दो-दो, बोंगईगांव, बक्सा, सोनितपुर और चिरांग प्रत्येक जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

एएसडीएमए के मुताबिक 1417 गांव में 6.55 लाख लोग बाढ से प्रभावित हुए. शुक्रवार तक 19 जिलों के 1071 गांव में करीब 5.76 लाख लोग बाढ की चपेट में आ गए थे. एएसडीएमए के मुताबिक बोंगईगांव जिले में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं जहां करीब 1.68 लाख बाढ के कारण प्रभावित हुए. इसके बाद कोकराझाड में 1.64 लाख बाढ से प्रभावित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >