अरविंद केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना कहा, चुनाव के दौरान कालाधन वापस लाने का वादा और जीत के बाद योगा

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कालाधन का जिक्र किया. केजरीवाल ने कहा, हम चुनाव के पहले ये नहीं कहते कि कालाधन लायेंगे और चुनाव के बाद योगा करायेंगे. केजरीवाल अपने इस बयान के जरिये भारतीय जनता पार्टी के उन वादों पर हमला […]

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कालाधन का जिक्र किया. केजरीवाल ने कहा, हम चुनाव के पहले ये नहीं कहते कि कालाधन लायेंगे और चुनाव के बाद योगा करायेंगे.

केजरीवाल अपने इस बयान के जरिये भारतीय जनता पार्टी के उन वादों पर हमला कर रहे थे जिसमें पार्टी ने चुनाव के दौरान कालाधन वापस लाने की बात कही थी और जीत के बाद कालाधन के वादे को चुनावी जुमला करार दे दिया था. अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर काम ना करने देने का आरोप लगाया था और दिल्ली में जगह- जगह केंद्र सरकार को परेशान ना करने की अपील करते हुए पोस्टर लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >