नीतीश कुमार ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, पूर्ण राज्य की मांग का किया समर्थन

नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान नीतीश ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया.नीतीश ने आश्वासन दिया है कि जदयू आप की मांग का समर्थन संसद में […]

नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान नीतीश ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया.नीतीश ने आश्वासन दिया है कि जदयू आप की मांग का समर्थन संसद में भी करेगा. उन्होंने कहा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

दोनों के बीच हुई मुलाकात और नीतीश के पूर्ण राज्य की मांग पर समर्थन के राजनीतिक टिप्पणीकार कई मायने निकाल रहे हैं. संभव है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई हो. आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव पर अपनी भूमिका को लेकर विचार कर रही है. संजय सिंह पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. पार्टी दिल्ली में मजबूत होने के बाद इसे दूसरे राज्यों में मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >