बहुत व्यस्त हैं PM नरेंद्र मोदी, नहीं मिल सकते केजरीवाल से

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की खटास अभी भी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय नहीं दिया है. केजरीवाल के द्वारा समय मांगे जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जवाब दिया गया कि प्रधानमंत्री के […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की खटास अभी भी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय नहीं दिया है. केजरीवाल के द्वारा समय मांगे जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जवाब दिया गया कि प्रधानमंत्री के पास अभी कुछ दिन मिलने का समय नहीं है लेकिन अगर वे चाहे तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरूण जेटली से मिल सकते हैं. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दस दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा था.

मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रधानमंत्री से मिलकर कई अहम मुद्दों चर्चा करने वाले थे जिसमें वे टैक्स में दिल्ली का हिस्सा बढ़ाने के साथ, स्कूल, अस्पताल, बस डिपो के लिए डीडीए की ओर से जमीन उपलब्ध कराने जैसे विषय के संबंध में बातें करने वाले थे. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस, एसीबी, उपराज्यपाल से जुड़े मसलों पर भी वे प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकते थे. उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और केजरीवाल सरकार के बीच अधिकारों को लेकर ‘जंग’ जारी है. इस सिलसिले में अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री से राजनाथ सिंह से मिलकर बात कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >