एनसीपी के नेता छगन भुजबल के कई ठिकानों पर छापा

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल के कई ठिकानो पर एंटी करप्शन ब्यूरों के एसआइटी ने छापा मारा है. उनके मुंबई और नासिक के कई ठिकानों पर छापा मारा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छगन भुजबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत पिछले सप्ताह सोमवार […]

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल के कई ठिकानो पर एंटी करप्शन ब्यूरों के एसआइटी ने छापा मारा है. उनके मुंबई और नासिक के कई ठिकानों पर छापा मारा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छगन भुजबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत पिछले सप्ताह सोमवार को पहला केस और बृहस्पतिवार को दूसरा केस दर्ज किया गया.
हालांकि भुजबल ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि सरकार बदले की भावना से प्रेरित है. एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि हमलोग बीजेपी के इस षडयंत्र के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी दोनो लड़ाई लड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >