कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आज से, भूमि अधिग्रहण कानून पर सरकार पर होगा हमला

नयी दिल्ली: कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन यहां आज मंगलवार से शुरु हो रहा है. उम्मीद है कि कांग्रेस के इस सम्मेलन में किसानों की समस्या और विवादास्पद भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर सरकार पर चौतरफा हमला बोल जाएगा. पिछले साल के लोकसभा चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का इस प्रकार का […]

नयी दिल्ली: कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन यहां आज मंगलवार से शुरु हो रहा है. उम्मीद है कि कांग्रेस के इस सम्मेलन में किसानों की समस्या और विवादास्पद भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर सरकार पर चौतरफा हमला बोल जाएगा.

पिछले साल के लोकसभा चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का इस प्रकार का यह पहला सम्मेलन है. पूरे दिन चलने वाले इस सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी करेंगी और ऐसा माना जा रहा है कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला करेंगी.

56 दिन के अवकाश से वापस आकर बार-बार अपना आक्रामक अंदाज दिखाने वाले राहुल गांधी द्वारा इस सम्मेलन में सरकार पर एक ताजा हमला किये जाने की संभावना है.

इस सम्मेलन में सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं. कांग्रेस नौ राज्यों में सत्ता में जिनमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम , मिजोरम , मणिपुर, कर्नाटक , केरल , उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >