ईश्वर अरविंद केजरीवाल को माफ करें, क्योंकि वह नहीं जानते वे क्या बोल रहे हैं : नजीब जंग

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खुद पर निशाना साधे जाने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें बेहद मिठास भरा सा जवाब दिया है. नजीब जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफ कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें पता नहीं कि वे क्या कहते हैं. जंग ने कहा कि […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खुद पर निशाना साधे जाने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें बेहद मिठास भरा सा जवाब दिया है. नजीब जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफ कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें पता नहीं कि वे क्या कहते हैं. जंग ने कहा कि ईश्वर उन्हें माफ करें, क्योंकि वह नहीं जानते कि वह क्या बोल रहे हैं.
उधर, अरविंद केजरीवाल के सामाजिक आंदोलनों में साथी रहे किरण बेदी व योगेंद्र यादव ने भी उपराज्यपाल पर की गयी उनकी टिप्पणी की भर्त्सना की है.
मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीवी को दिये अपने इंटरव्यू में जमकर नजीब जंग के खिलाफ अपनी भडास निकाली थी. उन्होंने जंग को भाजपा को पोलिंग एजेंट तक करार दे दिया था और कहा था कि उन्होंने अपने आवास को भाजपा मुख्यालय बना दिया है.
केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर मंत्रियों को मुलाकात का समय नहीं देने का भी आरोप लगाया था और न ही उनके फोन उठाते हैं. लेकिन अमित शाह के चौकीदार अगर उन्हें फोन करेंगे तो वे रेंगते हुए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी को देश चलाने का समर्थन मिला है और उन्हें दिल्ली चलाने का समर्थन मिला है. इसलिए वे देश चलायें और मुझे देश चलाने दें. इसलिए समस्या पैदा न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >