PM मोदी और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने ट्विटर पर एक-दूसरे से डच और हिंदी में की बात

नयी दिल्ली : नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे से अनोखे ढंग से बात की. मार्क रूट फिलहाल भारत की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने डच भाषा में प्रधानमंत्री का स्‍वागत किया जिसका जवाब रूट ने हिंदी में दिया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात […]

नयी दिल्ली : नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे से अनोखे ढंग से बात की. मार्क रूट फिलहाल भारत की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने डच भाषा में प्रधानमंत्री का स्‍वागत किया जिसका जवाब रूट ने हिंदी में दिया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात के बारे में उत्‍साह प्रकट किया तथा दोनों देशों के संबंधों के मजबूत होने की आशा प्रकट की.
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रूट ने ट्वीट किया –
भारत पहुंचा, आपसे मुलाकात के बारे में उत्‍साहित, नीदरलैंड्स-भारत मैत्री की कुछ अच्‍छी तस्‍वीरें

https://twitter.com/MinPres/status/606686701881278464

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डच भाषा में जवाब –

भारत में स्‍वागत @ मिनप्रेस. बेजोएक लेग्‍ट डि बेसिस वूर नॉग स्‍टेरकेरे रिलेटीज टुस्‍सेन #एनएल इंडिया
इक किज्‍क यूइट नार ओनजे ओन्‍टमोइटिंग
हिंदी (अर्थ)
भारत में स्‍वागत है @ मिनप्रेस ! आपकी यात्रा भारत और नीदरलैंड्स के मजबूत रिश्‍ते की बुनियाद रखेगी. आपसे मुलाकात के लिए उत्‍सुक
प्रधानमंत्री रूट ने हिंदी में जवाब दिया –

https://twitter.com/MinPres/status/606690115881205761

नमस्‍ते भारत. मैं आपके सुंदर और जीवंत देश में आकर बहुत खुश हूं. अपनी यात्रा और प्रधानमंत्री @ नरेंद्र मोदी से भेंट को लेकर उत्‍साहित हूं.
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की एक-दूसरे की भाषाओं में इस बातचीत की सोशल मीडिया पर व्‍यापक सराहना की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >