असम में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

रंगिया (असम): असम के कामरुप जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि सात लोगों को लेकर गोलपाडा से गुवाहाटी जा रही एक कार की कल देर […]

रंगिया (असम): असम के कामरुप जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि सात लोगों को लेकर गोलपाडा से गुवाहाटी जा रही एक कार की कल देर रात बामुनिगांव में एक मिनी ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी.
हादसे में कार सवार यात्रियों और ट्रक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायल को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >