श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 37 भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश दिया

रामेश्वरम: पांच भारतीय मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने मंगलवार को 37 भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश दिया जो देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं.रामेश्वरम फिशरमैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सेसुराजा ने बताया कि सिरिसेना ने उन्हें बताया कि मछुआरे शीघ्र ही रिहा किए जाएंगे. […]

रामेश्वरम: पांच भारतीय मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने मंगलवार को 37 भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश दिया जो देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं.रामेश्वरम फिशरमैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सेसुराजा ने बताया कि सिरिसेना ने उन्हें बताया कि मछुआरे शीघ्र ही रिहा किए जाएंगे. लेकिन सिरिसेना ने श्रीलंका में जब्त भारतीय नौकाओं के बारे में कुछ नहीं कहा.

हाल ही में मछुआरों का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका गया था जिसकी अगुवाई सेसुराजा ने की थी. एसोसिएशन के अन्य नेता और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रहे एन देवदास ने बताया कि उन्होंने श्रीलंका से पाक जलडमरुमध्य में मछली पकडने की इजाजत मांगी क्योंकि वहां श्रीलंका की नौसेना अक्सर मछुआरों पर हमला करती है और उन्हें गिरफ्तार कर लेती है.

सेसुराजा ने बताया कि वे पाक जलडमरुमध्य में पारंपरिक क्षेत्रों में मछली पकडने के दौरान मछुआरों के सामने आने वाली समस्याओं के हल की कोशिश के तहत सिरिसेना से मिले.उन्होंने बताया कि श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों के सामने आ रही समस्याओं के हल के लिए सरकारी स्तर एवं मछुआरों के स्तर वार्ता के लिए कदम उठाने पर राजी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >