सुषमा की दिल्ली में दो रैलियां रद्द

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज यहां दो चुनावी रैलियां रद्द कर दी गयीं हालांकि भाजपा ने इसके निए कोई कारण नहीं बताया. सुषमा ने कल यहां दो जनसभाएं की थीं. उनकी आज दो रैलियों को रद्द कर दिया गया. रैलियां रद्द किए जाने के कारण के बारे में स्थानीय आयोजकों को भी […]

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज यहां दो चुनावी रैलियां रद्द कर दी गयीं हालांकि भाजपा ने इसके निए कोई कारण नहीं बताया. सुषमा ने कल यहां दो जनसभाएं की थीं. उनकी आज दो रैलियों को रद्द कर दिया गया. रैलियां रद्द किए जाने के कारण के बारे में स्थानीय आयोजकों को भी जानकारी नहीं थी.

सुषमा आज अपने कार्यालय में थीं. एक दिन पहले ही सरकार ने अचानक विदेश सचिव सुजाता सिंह का कार्यकाल समाप्त करने की घोषणा की थी और एस जयशंकर को उनके स्थान पर नियुक्त किया. कार्यभार संभालने के बाद जयशंकर ने आज सुषमा से उनके साउथ ब्लॉक कार्यालय में मुलाकात की.
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो रैलियां भी रद्द कर दी गयीं. भाजपा ने सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उतारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >