सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के एक ठिकाने को ध्वस्त किया

जम्मू: सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में आज जम्मू कश्मीर के किश्तवाड जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक बडे ठिकाने को ध्वस्त करने का दावा किया.सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर संयुक्त टीम ने सिरथल इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त टीम में डेल्टा फोर्स और किश्तवाड पुलिस […]

जम्मू: सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में आज जम्मू कश्मीर के किश्तवाड जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक बडे ठिकाने को ध्वस्त करने का दावा किया.सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर संयुक्त टीम ने सिरथल इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त टीम में डेल्टा फोर्स और किश्तवाड पुलिस के जवान शामिल थे.
सिरथल पिछले कई सालों से आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का गढ रहा है और जाडों में आतंकवादी अक्सर ऐसे ठिकानों का उपयोग करते हैं.प्रतिकूल मौसम के बीच सुरक्षा बलों ने लगातार दो दिन के प्रयासों में स्थित ठिकाने को ध्वस्त कर दिया.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने भारी मात्र में हथियार बरामद किए.
डेल्टा फोर्स के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >